पाकिस्तान कर्ज़ में डूबा, इमरान ख़ान ने बताई वजह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि उनके पास मुल्क को चलाने के लिए पैसे नहीं हैं और क़र्ज़ बढ़ता जा रहा है.
मंगलवार को इस्लामाबाद में एक समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह किसी घर में आमदनी कम हो और खर्चे ज़्यादा हों तो वो घर मुश्किल में पड़ा रहता है,पाकिस्तान का भी वही हाल है.
इमरान ख़ान ने कहा, ''हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि अपने मुल्क को चलाने के लिए उतना पैसा नहीं है. इसकी वजह से हम क़र्ज़ लेते हैं.''
उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए बचत और निवेश के मामले में पाकिस्तान पीछे छूटता जा रहा है.
इमरान ख़ान ने कहा, ''पाकिस्तान में टैक्स कल्चर कभी बना ही नहीं. टैक्स चोरी करना बुरी चीज़ है, इसे लोग समझते ही नहीं थे. मैंने इस विषय पर चिंतन किया कि आख़िर पाकिस्तान में टैक्स देने की संस्कृति क्यों नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)