You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नासा का ‘महाप्रयोग’, पृथ्वी बचाने में कैसे करेगा मदद?
नासा के वैज्ञानिक एक अंतरिक्ष यान से ऐसी तकनीक के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं जिसे भविष्य में किसी ख़तरनाक उल्का या एस्ट्रॉयड को पृथ्वी से टकराने से रोका जा सकता है.
नासा के इस मिशन का नाम 'डार्ट मिशन' है जिसके आधार पर वो पृथ्वी की ओर आने वाली किसी बड़ी अंतरिक्ष चट्टान को निष्क्रिय करने के लंबे समय से चल रहे प्रयोग का मूल्यांकन करेगा. ये अंतरिक्ष यान डिमोर्फ़ोस नामक एक आकाशीय पिंड या ऑब्जेक्ट से टकराएगा.
नासा के वैज्ञानिक ये देखना चाह रहे हैं डिमोर्फ़ोस की गति और रास्ते को कितना बदला जा सकता है. वैज्ञानिकों जो काम करना चाह रहे हैं उसकी अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर कुछ सौ मीटर के ब्रह्मांडीय मलबे (कॉस्मिक डेबरी) का एक हिस्सा पृथ्वी से टकराता है, तो यह एक पूरे महाद्वीप पर तबाही मचा सकता है.
रिपोर्ट: पॉल रिंकन
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)