ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम पेन 'सेक्सटिंग स्कैंडल' में फंसे

वीडियो कैप्शन, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम पेन 'सेक्सटिंग स्कैंडल' में फंसे
प्रकाशित

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम पेन ने एक महिला सहकर्मी को आपत्तिजनक तस्वीर और मैसेज भेजने के मामले की जाँच को देखते हुए टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया है. 36 साल के टिम पेन पर 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की एक महिला सहकर्मी को अश्लील तस्वीरें और भद्दे मैसेज भेजने का आरोप लगा था.

कुछ महीने पहले उन्हें सात साल तक बाहर रहने के बाद टेस्ट टीम में दोबारा चुना गया था. क्रिकेट तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया राज्य तस्मानिया की तरफ़ से खेलती है. टिम पेन भी इसी टीम में खेला करते थे. इस मामले की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जाँच कर रहा है.

टिम पेन का ये फ़ैसला एशेज टेस्ट सीरीज़ से पहले आया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आठ दिसंबर से एशेज सीरीज़ शुरू होनी है.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)