इसराइल के साथ अरब देशों की यह क़रीबी किसके लिए चिंता है?

प्रकाशित

तीन साल पहले तक जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था वो अब हो गया है. अरब देशों की नौसेनाओं ने इसराइल के युद्धपोतों के साथ पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया.

लाल सागर में पिछले बुधवार से शुरू होकर पाँच दिनों तक चले इस युद्धाभ्यास में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, इसराइल और अमेरिका ने हिस्सा लिया.

इस युद्ध अभ्यास में "नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में मदद के लिए" बोर्डिंग, तलाशी करने और नियंत्रण करने की रणनीति पर काम किया गया. अमेरिकी नौसेना सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये प्रशिक्षण "इसमें भाग लेने वाले सुरक्षा बलों की समुद्री टीमों के बीच सूचना के आदान-प्रदान को बढ़ाएगा."

रिपोर्ट: फ्रैंक गार्डनर

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)