इंग्लैंड: क्रिकेट क्लब पर नस्लभेद के गंभीर आरोप
प्रकाशित
इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट क्लब्स में से एक के ख़िलाफ़ क्लब के ही एक पूर्व खिलाड़ी ने संस्थागत रूप से नस्लभेदी होने का आरोप लगाया है. अज़ीम रफ़ीक़ ने यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में रहने के दौरान जो नस्लभेद झेला, उसके बारे में उन्होंने ब्रितानी संसद की एक समिति को जानकारी दी है.
उनका कहना है कि वो ख़ुदकुशी करने के कगार पर थे. रफ़ीक़ कहते हैं कि उन्हें यक़ीन है कि उनके नस्लभेद को उजागर करने के बाद अब खेल और समाज का एक बड़ा हिस्सा एक अलग दिशा में आगे बढ़ेगा. उन्होंने बीबीसी के खेल संपादक डैन रोन से बात की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)