पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने प्रैक्टिस के दौरान लगाया झंडा, उठे सवाल

प्रकाशित

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद इन दिनों बांग्लादेश का दौरा कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वहाँ एक घटना को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल मीरपुर के क्रिकेट ग्राउंड में टीम ने पाकिस्तान का झंडा लगाकर प्रैक्टिस किया है जिसे लेकर टीम को आलोचना का निशाना बनाया गया है, साथ ही इस पर एक बहस भी छिड़ गई है.

हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि टीम पिछले कुछ महीनों से प्रैक्टिस सेशन में झंडा लगाती रही है.

पाकिस्तान टीम बांग्लादेश में तीन ट्वेंटी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी. पहला ट्वेंटी-20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा.

रिपोर्ट: रेहान मसूद

आवाज़: नवीन नेगी

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)