अमरावती: वो मुसलमान जिन्होंने दंगों में मंदिर को बचाया
प्रकाशित
महाराष्ट्र के अमरावती में 13-14 नवंबर को तनाव फैला. इसी बीच मुस्लिम समाज ने एक हनुमान मंदिर की रक्षा की. इस मंदिर की सुरक्षा के लिए कुछ नौजवान तैनात किए गए.
त्रिपुरा में हुई हिंसा के बाद अमरावती में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. लेकिन वहां सांप्रदायिक एकता की इस घटना की भी चर्चा हो रही है.
वहां हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने शांति की अपील की. सांप्रदायिक एकता की इस घटना की सोशल मीडिया में सराहना हो रही है.
वीडियोः नितेश राऊत, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)