You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली में शराब की कितनी दुकानें खुलने वाली हैं?
दिल्ली में जब बुधवार से सरकारी ठेके बंद होंगे और शराब का कारोबार निजी हाथों में जाएगा तो उस वक़्त देश की राजधानी में "नौ लाख लीटर" शराब मौजूद होगी.
ये सरकारी आंकड़े हैं, क्योंकि जिन दस थोक व्यापारियों को लाइसेंस दिए गए हैं उन्होंने सरकार को बताया है कि उनके पास इतना स्टॉक मौजूद है जिन्हें नई खुलने वाली शराब की दुकानों में दिया जाएगा.
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग का कहना है कि फ़िलहाल 430 निजी लोगों को लाइसेंस दिए गए हैं जिनकी नीलामी की गई थी. इस प्रक्रिया से दिल्ली सरकार को 8,911 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार शराब की दुकानों की नीलामी से सरकार को 10 हज़ार करोड़ रूपए के राजस्व का लक्ष्य है. सरकार 400 अतिरिक्त दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करगी.
रिपोर्ट: सलमान रावी
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)