You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नेपाल में एक पहाड़ से दरका बर्फ़ का विशालकाय हिस्सा, कई घायल
पहाड़ से गिरता हुआ बर्फ़ का ये ढेर किसी को भी डराने के लिए काफ़ी है.
पश्चिमी नेपाल के मुस्तांग ज़िले में हुए इस हिमस्खलन की वजह से सात बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए जब ये हादसा हुआ तो कोवांग, लारजुंग और नूरीकोट के लोग जान बचाने के लिए भागे क्योंकि पहाड़ से गिरती ये बर्फ़ सीधे आवासीय इलाके में आ गिरी.
टुकुचे पर हुए इस हिमस्खलन में बर्फ़ के बड़े-बड़े टुकड़े एक स्कूल में भी गिरे जहां बच्चों की क्लास चल रही थी. रविवार को हुए इस हिमस्खलन को इस इलाक़े में अब तक का सबसे बड़ा बताया जा रहा है.
बर्फ़ दरकने से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं. क्योंकि इस इलाक़े में ये जानवर चरा करते थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)