''यहीं मर जाएंगे लेकिन वापस नहीं जाएंगे हम''
प्रकाशित
पोलैंड के सुरक्षाबलों ने बेलारूस की तरफ़ से आने वाली सैकड़ों लोगों का रास्ता रोक दिया है.
ये लोग भीषण ठंड में ठिठुर रहे हैं और गर्मी का इंतज़ाम करने के लिए लकड़ियां बटोर रहे हैं.
यूरोपीय संघ का कहना है कि ‘माइग्रेंट संकट’ को बढ़ाने के लिए बेलारूस के ख़िलाफ़ पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी.
बेलारूस पर आरोप है कि वो इन लोगों को पूर्वी सीमा की ओर धकेल रहा है, लेकिन बेलारूस इससे इनकार कर रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)