दुनिया का सबसे कम वज़न का बच्चा

प्रकाशित

दुनिया का सबसे कम वज़न का बच्चा एक पाउंड का यानी आधे किलो से भी कम का है. 21 सप्ताह का यह बच्चा अमेरिका में पैदा हुआ है.

इस बच्चे को दुनिया के सबसे अधिक प्रीमैच्योर बच्चे के रूप में नामित किया गया है. कर्टिस मीन्स का जन्म पिछले साल बर्मिंघम, अलाबामा में हुआ था.

जन्म के समय इस बच्चे का वज़न सिर्फ़ 420 ग्राम था. आमतौर पर गर्भावस्था का समय 40 सप्ताह का होता है लेकिन कर्टिस का जन्म महज़ 21 सप्ताह में हो गया.

इस लिहाज़ से कर्टिस सामान्य नवजात बच्चों की तुलना में क़रीब 19 सप्ताह पहले पैदा हुआ.

रिपोर्ट - टीम बीबीसी

आवाज़ - नवीन नेगी

एडिट - मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)