सड़क पर भीख मांगने वालों को पढ़ाने वाली महिला

प्रकाशित

गुजरात के जामनगर में रहने वाली रेखा ग़रीब बच्चों को पढ़ाती हैं. 49 साल की उम्र में रेखा सड़क पर रहने वाले इन बच्चों को शिक्षित कर रही हैं.

वो इन बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. रेखा, खुद 12वीं तक पढ़ी हैं. वो अपने इस काम के लिए ना तो सरकार और ना ही किसी एनजीओ की मदद लेती हैं.

उनका दिन सुबह 6 बजे से शुरू हो जाता है. वो सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों को इकट्ठा करती हैं और उन्हें पढ़ाती हैं.

वीडियोः दर्शन ठक्कर, रवि परमार और दीपक चुडासमा

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)