यूपी के चुनावी माहौल में जिन्ना की चर्चा
प्रकाशित
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना बीते कुछ दिन से लगातार उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा के केंद्र में हैं.
जिन्ना को लेकर ताज़ा बयान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने दिया है.
राजभर ने दावा किया है कि अगर मोहम्मद अली जिन्ना भारत के प्रधानमंत्री बने होते तो देश का विभाजन नहीं होता.
कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जिन्ना का ज़िक्र किया था जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति में ज़बरदस्त बहस हुई थी.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः पायल भुयन
वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार