You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना के बाद अब केरल में नोरोवायरस का ख़तरा
प्रकाशित
केरल के वायनाड में नोरोवायरस के मामले की पुष्टि हुई है.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए. उल्टियां और दस्त इस वायरस के मुख्य लक्षण हैं.
ये पशुओं के ज़रिए इंसानों में फैलने वाला वायरस है. दो सप्ताह पहले वायनाड ज़िले के विथिरी के पास पुकोडे में एक पशु चिकित्सा कॉलेज के 13 छात्रों में नोरोवायरस की सूचना मिली थी.
रिपोर्ट - टीम बीबीसी
आवाज़ - गुरप्रीत सैनी
एडिट - रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)