हिंदुत्व के मुद्दे पर क्यों बंट गई कांग्रेस?

वीडियो कैप्शन, हिंदुत्व के मुद्दे पर क्यों बंट गई कांग्रेस?
प्रकाशित

सलमान ख़ुर्शीद ने नई किताब अयोध्या विवाद और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर लिखी है. लेकिन विवाद 'हिंदुत्व' पर शुरू हो गया है. अब इस पूरे विवाद में राहुल गांधी की एंट्री हो गई है. महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअली संबोधित करते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क़ है. अगर फर्क़ नहीं होता तो नाम एक होता. हिंदू को हिंदुत्व की ज़रूरत नहीं होती?"

कांग्रेस के एक दूसरे वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने इस मुद्दे पर ख़ुल कर अपनी असहमति जताई है और हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस या जिहादी इस्लाम से करने को अतिशयोक्ति बताया है. एक ही विषय है 'हिंदुत्व'. कांग्रेस के तीन बड़े नेता है- सलमान ख़ुर्शीद, ग़ुलाम नबी आज़ाद और राहुल गांधी. तीनों की पार्टी एक है, विचारधारा एक है- लेकिन एक मसले पर विचार अलग क्यों हैं?

रिपोर्टः सरोज सिंह

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः शाहनवाज़ अहमद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)