You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
प्रतीक विट्ठल: साढ़े तीन फुट कद वाले बॉडी बिल्डर से मिलिए
भारतीय बॉडी बिल्डर प्रतीक विट्ठल मोहिते का कद 3 फ़ुट 4 इंच है. लोग उनके छोटे कद की वजह से उनका मजाक बनाते थे. लेकिन प्रतीक ने अपने छोटे कद को ही अपनी ताकत बना लिया. प्रतीक विट्ठल का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रतीक को ‘दुनिया का सबसे छोटा कॉम्पिटेटिव बॉडी बिल्डर’ का टाइटल दिया. लगातार तीन बार रिजेक्ट होने के बाद प्रतीक का एप्लिकेशन गिनीज़ ने स्वीकार किया. प्रतीक गिनीज़ का ख़िताब तो मिल गया, लेकिन स्पॉन्सरशिप की कमी वो अब भी महसूस कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया से उनको काफ़ी सपोर्ट मिला है.
वीडियो: मधु पाल, बीबीसी के लिए
एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)