You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वो मीटिंग, जिसने जिनपिंग को माओत्से तुंग के बराबर खड़ा कर दिया
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक 'ऐतिहासिक प्रस्ताव' पास किया है, जो देश के राजनीतिक इतिहास में शी जिनपिंग की हैसियत और मज़बूत करेगा. इस दस्तावेज़ में पार्टी के बीते 100 बरसों का सार है... साथ ही, इसमें पार्टी की अहम उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का ज़िक्र किया गया है. ये प्रस्ताव पार्टी के छठे अधिवेशन में जारी किया गया, जो चीन की सबसे अहम सियासी बैठकों में से एक है. कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के बाद से ये अपनी क़िस्म का सिर्फ़ तीसरा प्रस्ताव है. पहला प्रस्ताव 1945 में माओत्से तुंग और दूसरा 1981 में डेंग शाओपिंग के लिए जारी किया गया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)