तमिलनाडु: महिला पुलिसकर्मी को लोग हीरो क्यों कह रहे हैं?
प्रकाशित
तमिलनाडु की ये महिला पुलिसकर्मी कई लोगों के दिल जीत रही है. उन्होंने मुश्किल हालात में जिस तरह का जज़्बा दिखाया.
उससे लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं. इंस्पेक्टर ई राजेश्वरी ने एक शख़्स को बेहोशी की अवस्था में देखा.
वो शख़्स चेन्नई के बाढ़ ग्रस्त इलाके में था. 53 साल की राजेश्वरी ने बेहोश शख़्स को कंधे पर उठाया और उसे अस्पताल पहुंचाया.
हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)