You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बीजेपी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बनाया गया गेमप्लान
2017 के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते सोमवार को एक बार फिर कैराना पहुँचे थे. पिछले पाँच साल में कैराना के उनके दो दौरे बेहद चर्चा में रहे हैं.
पहला दौरा 2017 का था, जब मुख्यमंत्री बनने के बाद वो वहाँ गए थे. और इस बार दोबारा मुख्यमंत्री बनने की हसरत लिए वहाँ पहुँचे हैं.
2017 के चुनाव में यहाँ से हिंदुओं के कथित पलायन का मुद्दा, प्रदेश स्तर पर चुनावी मुद्दा बना.
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उसी 'पलायन' के मुद्दे का 'जिन्न' दोबारा से बोतल से बाहर निकला. क्या इस तरह से बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का गेमप्लान तैयार कर रही है? देखिए यह रिपोर्ट.
रिपोर्टः सरोज सिंह
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)