पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने पीएम इमरान ख़ान को क्यों लगाई फ़टकार?

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने पीएम इमरान ख़ान को क्यों लगाई फ़टकार?
प्रकाशित

16 दिसंबर 2014 को पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के लोगों ने हमला किया था.

हमले में 150 से ज़्यादा लोग मारे गए, जिनमें 144 स्कूली बच्चे थे. अदालत में जारी इस मामले की पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अटॉर्नी जनरल से पूछा था कि सरकार ने इस मामले में क्या क़दम उठाए.

चीफ़ जस्टिस गुलज़ार अहमद ने अगली सुनवाई में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को भी तलब किया था, जिसके बाद आज इमरान अदालत में पेश हुए. क्या रही आज पूरे दिन की कार्रवाई. पाकिस्तान से बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता शहज़ाद मलिक...

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)