सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक के लिए बजाई ताली, हंगामा

वीडियो कैप्शन, सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक के लिए बजाई ताली, हंगामा
प्रकाशित

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच देखने वालों में सानिया मिर्ज़ा अकेली भारतीय होंगी या नहीं ये तो पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही इस बतकही की अपनी वजह है.

इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया इस दौड़ में भारत से आगे रहे और कैप्टन विराट कोहली की टीम काफी पहले ही रेस से बाहर हो गई. लौटते हैं सानिया मिर्ज़ा पर चल रही चर्चा पर. सानिया मिर्ज़ा के पति शोएब मलिक ने रविवार को स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 18 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली और उस मैच को सानिया मिर्ज़ा भी स्टेडियम में देख रही थीं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)