You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत के बाहर होने पर चुटकी ले रहे पाकिस्तानी
टी20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान के रविवार को हुए मैच में न्यूज़ीलैंड की जीत के बाद भारत के लिए विश्व कप का सफर यहीं ख़त्म हो गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और अब उसे सोमवार शाम को नामीबिया के साथ मैच खेलना है जो एक औपचारिकता भर रह गया है.
अगर अफ़ग़ानिस्तान रविवार को न्यूज़ीलैंड को हरा देता तो भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बाक़ी रहती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने को लेकर भारत में तो चर्चा हो रही है, लेकिन पाकिस्तान में भी इसे लेकर काफ़ी प्रतिक्रियाएँ आई हैं.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: पायल भुयन
वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)