You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन के इस लड़ाकू विमान की हो रही चर्चा
चीन की सरकारी न्यूज़ वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को दावा किया है कि चीनी सरकार ने अपने एक विशेष लड़ाकू विमान जे-16 डी को असल युद्ध की स्थितियों का सामना करने के लिए रियल कॉम्बेट ट्रेनिंग पर भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि ये लड़ाकू विमान चीन के जे-20 स्टेल्थ लड़ाकू विमान के साथ मैदान में उतरेगा. एक चीनी सैन्य विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर ग्लोबल टाइम्स को बताया है कि वास्तविक युद्ध-उन्मुख अभ्यास में तैनात होने का मतलब है कि पीएलए वायु सेना ने इस विमान को समझ लिया है और अब यह युद्ध जैसी स्थितियों के लिए तैयार हो रहा है.
एक विशेषज्ञ ने तो यहां तक कहा है कि अगर ये विमान फिलहाल युद्ध के लिए तैयार न हो लेकिन जल्द ही हो जाएगा.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
एडिटिंग: शहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)