आर्यन ख़ान एक बार फिर पहुंचे एनसीबी ऑफ़िस, ये है वजह

प्रकाशित

शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफ़िस पहुंचे. आर्यन ख़ान को हर हफ़्ते एनसीबी ऑफ़िस में हाज़िरी लगानी है.

बॉम्बे हाइकोर्ट ने उन्हें ज़मानत देते समय यह आदेश दिया था कि वो हर शुक्रवार को एनसीबी ऑफ़िस में हाज़िर होंगे.

इसके साथ ही आर्यन ख़ान का पासपोर्ट भी ज़ब्त किया गया था. आर्यन के अलावा मुनमुन धमेचा और अरबाज़ मर्चेंट भी आज एनसीबी ऑफ़िस पहुंचे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)