You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान में भी दिखी दिवाली की धूम
भारत में कल दिवाली के त्योहार की धूम रही. पूरे देश में कल रोशनी का यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया.
दिवाली का त्योहार अब सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया के कई दूसरे मुल्कों में भी जोशो खरोश के साथ मनाया जाता है.
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दिवाली का जश्न देखने को मिला, वहां भी अच्छी खासी तादाद में हिंदू रहते हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें कुछ दिन पहले क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे के सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा कि ‘जो भी लोग दिवाली मना रहे हैं, उनके लिए रोशनी, शांति और प्रेम की शुभकामनाएं.’
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)