क्या जंगलों को बचाने की रणनीति वाकई कारगर है? - दुनिया जहान

वीडियो कैप्शन, क्या जंगलों को बचाने की रणनीति वाकई कारगर है? - Duniya Jahan
प्रकाशित

इस साल अगस्त 20 को ब्राज़ील के शहर साओ पाउलो में दिन में अंधेरा छा गया. कारण था हज़ारों किलोमीटर दूर अमेज़न के जंगलों में लगी भीषण आग, जिसका धुंआ आसपास के इलाक़ों के फैल गया था.

कौलिफोर्निया के जंगलों में लगने वाली आग भी हर साल चर्चा में रहती है. इसके अलावा भारत और दूसरे मुल्कों के जंगलों में लगने वाली आग सुर्खियों में रही हैं.

जंगलों की कटाई और कम होते वनक्षेत्र को लेकर वैश्विक समुदाय लंबे वक्त से चिंता जताता रहा है. 2014 में लगातार कम होते वनक्षेत्र को लेकर वैश्विक समुदाय इस पर सहमत हुआ कि 2020 तक पेड़ों की कटाई को कम से कम आधा करेंगे और 2030 तक इसे पूरी तरह से ख़त्म करेंगे.

लेकिन ये लक्ष्य हासिल नहीं हो सका. दुनिया जहान में इस सप्ताह पड़ताल इस बात की कि जंगलों को बचाने की हमारी रणनीति क्या वाकई कारगर है. और 2030 तक वनक्षेत्र बढ़ाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है क्या हम वो हासिल कर पाएंगे.

प्रेज़ेंटरः मोहनलाल शर्मा

प्रोड्यूसरः मानसी दाश

ऑडियो एडिटः तिलक राज भाटिया

वीडियो एडिटः देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)