You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नवाब मलिक: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े से टक्कर लेने वाले नेता की कहानी
महाराष्ट्र की सियासत में बीते एक महीने से जिस नेता का नाम सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहा है वो हैं नवाब मलिक. उद्धव ठाकरे की सरकार में नवाब मलिक के पास अल्पसंख्यक, उद्यम और कौशल विकास का कैबिनेट मंत्रालय है.
साथ ही वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पार्टी के मुंबई शहर के अध्यक्ष भी हैं. शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की ड्रग मामले में गिरफ़्तारी के बाद से ही नवाब मलिक खासे सक्रिय दिखे हैं.
वह लगातार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के डिविजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाते रहे हैं. उन्होंने समीर वानखेड़े के जन्म से लेकर विवाह के तथ्यों और परिवार तक पर कई आरोप लगाए जिसके चलते अब समीर वानखेड़े की भी जांच चल रही है.
बहरहाल बीते कई दिनों से नवाब मलिक सोशल मीडिया और मीडिया में दिए अपने बयानों से लगातार सुर्खियां बना रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं नवाब मलिक और क्या है उनकी पूरी कहानी.
रिपोर्टः हर्षल अकुडे
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः शहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)