You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
Cover Story: लद्दाख में भी नज़र आया ग्लोबल वॉर्मिंग का ऐसा असर
मौजूदा दौर में दुनिया के तमाम देश जिस एक बात पर सहमत दिख रहे हैं, वो है पर्यावरण को बचाना.
ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ने के साथ-साथ कहीं बाढ़ का संकट देखने को मिल रहा है, कहीं लोग साफ़ हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं, तो कहीं सूखे की वजह से लोग अपनी ज़मीन, अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.
पेरिस और ग्लास्गो जैसी जगहों पर इस मुद्दे पर होने वाली बातें उम्मीद तो जगाती हैं, लेकिन लद्दाख जैसी जगहों पर जो ज़मीनी हालात हैं, वो बताते हैं कि जल्द क़दम उठाए जाने कितने ज़रूरी हैं. आज कवर स्टोरी में लद्दाख में पानी के संकट की चर्चा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)