You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ब्रिटेन में एक शख़्स का घर 'चोरी' होने का अजीबोगरीब मामला
ब्रिटेन में एक शख़्स तब हैरान रह गया जब उसने लौटकर देखा कि उसका घर पूरी तरह से ख़ाली है और बिना उसकी जानकारी के बेच दिया गया है.
मालिक रेवरेंड माइक हॉल को जब इस बारे में उनके पड़ोसियों ने बताया तो वो भागे-भागे लुटन शहर में अपने घर लौटे. यहां उन्होंने देखा कि घर पर काम चल रहा है और वहाँ मौजूद एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि ये घर अब उसका है, वो इस मकान का मालिक है.
बीबीसी ने इस मामले की तहक़ीक़ात की और पाया कि ये मामला पहचान की चोरी का है. माइक हॉल की पहचान चुराकर उनका घर बेच दिया गया और बैंक से रक़म भी उड़ा ली गई.
पुलिस ने शुरू में उनसे कहा था कि ये धोखाधड़ी का मामला नहीं है, मगर अब वो इसकी जाँच कर रहे हैं.
रिपोर्ट: शरी वाल
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटिंग: शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)