You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जिम में होने वाली ग़लतियां, जिनसे मौत हो सकती है
कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता और यूथ आइकन पुनीत राजकुमार की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं.
पुनीत राजकुमार को बेहद फ़िट माना जाता था और उनकी अचानक 46 साल की उम्र में हुई मौत के बाद सब इस बात से हैरान हैं कि किसी इतने फ़िट दिखने वाले व्यक्ति की अचानक ऐसे कैसे मौत हो सकती है.
दो महीने पहले ही जब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई तब भी यही सवाल उठा था. 40 साल के सिद्धार्थ चर्चित टीवी कलाकार और होस्ट थे और बिल्कुल फ़िट दिखते थे.
ऐसे में ये चर्चा हो रही है कि अच्छी सेहत और बॉडी की चाह में जिम जाने वाले लोगों को किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. देखिए यह रिपोर्ट.
रिपोर्टः इमरान क़ुरैशी
आवाज़ः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)