पाकिस्तानी पत्रकार के 'नई सरकार' वाले सवाल पर अफ़ग़ान कप्तान का ये जवाब
प्रकाशित
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच शुक्रवार को हुए टी20 विश्व कप के रोमांचक मुक़ाबले में पाकिस्तान ने जीच दर्ज की. कड़ी टक्कर के इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने भी अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ़ अली के चार छक्कों ने मैच का रुख़ बदल दिया.
मैच के बाद अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया. लेकिन, वो पाकिस्तान के एक पत्रकार के सवाल से सहमत नहीं दिखे. जानिए क्या है पूरा मामला.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः शहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)