पाकिस्तान को 'ठंडक' पहुंचाने की अनोखी कोशिश
प्रकाशित
दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ गया है.
बीबीसी ने अपनी पड़ताल में पाया कि बीते 40 सालों में दुनियाभर के अधिकतर हिस्सों में गर्म दिनों की संख्या दोगुनी हो गई है.
कई बड़े शहर इस बढ़ते तापमान से परेशान हैं, जिसकी वजह से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें और हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है.
लेकिन पाकिस्तान में एक शख़्स इस समस्या का समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है. वो पेड़ लगाकर शहरों में जंगल तैयार करना चाहते हैं. बीबीसी की ख़ास सिरीज़ 'लाइफ़ एट 50 डिग्री सेल्सियस' में देखिए फ़रहत जावेद की यह कहानी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)