ग़ाजीपुर और टिकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग

प्रकाशित

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग़ाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है.

कुछ महीनों पहले दिल्ली पुलिस ने कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए कई स्तरीय बैरिकेडिंग लगाई थी, जिनमें लोहे की कीलें, कंक्रीट आदि से बनी बैरिकेडिंग शामिल थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलिस की इस पहल पर तंज़ करते हुए ट्वीट किया है, "अभी तो सिर्फ़ दिखावटी बैरिकेड हटे हैं, जल्द ही तीनों कृषि विरोधी क़ानून भी हटेंगे. अन्नदाता सत्याग्रह ज़िंदाबाद."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)