टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने का गणित समझिए

प्रकाशित

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, भारत, नामीबिया, स्कॉटलैंड और अफ़ग़ानिस्तान हैं. इस ग्रुप में पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है.

भारत और न्यूज़ीलैंड, दोनों को पाकिस्तान से हार मिली है. यानी भारत और न्यूज़ीलैंड ने अब तक एक-एक मैचे खेले और दोनों हार गए.

इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड को सेमीफ़ाइनल में पहुँचने लायक टीम बताया जा रहा था. लेकिन मुश्किल ये है कि इस ग्रुप से दो टीमें ही सेमीफ़ाइन में जाएंगी. और तीन ‘मज़बूत’ टीमों में से एक इसी दौर में बाहर हो जाएगी.

वीडियोः प्रज्ञा सिंह और दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)