चीन का हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट, हथियारों की नई रेस शुरू होने की आशंका

वीडियो कैप्शन, चीन का हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट, हथियारों की नई रेस शुरू होने की आशंका
प्रकाशित

चीन ने पिछले दिनों परमाणु ताक़त से लैस एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है.

कई लोग इसे एक बड़ी उपलब्धि और हथियारों के क्षेत्र का 'गेम-चेंजर' मान रहे हैं जिससे अमेरिकी अधिकारी भी परेशान हैं.

चीनी सेना ने पिछले कुछ समय में दो बार ऐसे रॉकेट लॉन्च किए हैं जिन्होंने पूरी धरती का चक्कर काटने के बाद अपने टार्गेट को निशाना बनाया.

फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने पहली बार इससे जुड़ी जानकारी दी, उन्होंने खुफ़िया विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि पहली बार ये मिसाइल अपने टार्गेट से 40 किलोमीटर दूर रह गई थी.

रिपोर्ट: जोनाथन मार्कस

आवाज़: प्रज्ञा सिंह

एडिट: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)