ब्राज़ील: क्या कठघरे में खड़े होंगे राष्ट्रपति ज़ायर बोल्सोनारो

प्रकाशित

ब्राज़ील कोरोना वायरस से दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका के बाद यहीं कोरोना से सबसे ज़्यादा- छह लाख से ऊपर मौतें हुई हैं. पिछले छह महीनों से 11 सदस्यों का एक सरकारी पैनल बोल्सोनारो की लापरवाहियों की जांच कर रहा था. अब इस पैनल की रिपोर्ट आई है जिसमें बोल्सोनारो पर मानवता के ख़िलाफ़ अपराध समेत नौ आरोप तय किए गए हैं. पैनल के 11 में से सात सदस्य ये मानते हैं कि बोल्सोनारो ने जान-बूझकर जनता को मास-इन्फ़ेक्शन की ओर धकेला.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)