You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वक़ार यूनुस बोले 'हिंदुओं के सामने रिज़वान का नमाज़ पढ़ना ख़ास है,' अब माफ़ी मांगी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच वक़ार यूनुस ने 'हिन्दुओं के सामने मोहम्मद रिज़वान का नमाज़ पढ़ना मेरे लिए बहुत ख़ास था' टिप्पणी पर माफ़ी मांग ली है. वक़ार यूनुस ने इस माफ़ी का एक वीडियो ट्विटर पर रीट्वीट किया है.
वीडियो में वक़ार कह रहे हैं, ''मेरा ऐसा इरादा बिल्कुल नहीं था. मैं तो धार्मिक चीज़ों को लेकर कभी टिप्पणी भी नहीं करता. ना मैं उस पर पंगा लेता हूँ. मैं बहुत उत्साहित था. पाकिस्तान ने मैच जीता था. मैं बहुत ज़्यादा उत्साहित था. मैंने रिज़वान को देखा था और उसी में कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिससे हो सकता है कि किसी की भावना आहत हुई हो. मैं इसके लिए माफ़ी मांगता हूँ. अगर किसी को मेरी टिप्पणी से तकलीफ़ हुई है तो मैं इसके लिए माफ़ी मागंता हूँ. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था.''
वक़ार यूनुस ने माना कि उनसे ग़लती हो गई थी. हालाँकि वक़ार यूनुस ने ये भी कहा, ''पाकिस्तान ने मैच जीता था, इसलिए इसको ज़्यादा हवा दे दी गई. लेकिन मैं फिर भी मानता हूँ कि मुझे ये नहीं कहना चाहिए था.'' इस वीडियो के अलावा वक़ार यूनुस ने एक ट्वीट कर भी माफ़ी मांगी है.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: नवीन नेगी
वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)