You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन में फिर सिर उठा रहा है कोरोना वायरस
चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और इसे रोकने की कोशिश तेज़ हो रही है. इसके लिए बीजिंग में अगले रविवार होने वाली एक मैराथन रेस रद्द कर दी गई है. चीन के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक ये मैराथन रेस साल 1981 से हर साल हो रही है, लेकिन इस बार आयोजकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मैराथन को स्थगित करने का फैसला किया है. नए मामले न बढ़ें, इसके लिए चीन ने टेस्टिंग बढ़ा दी है और यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. अभी तक चीन ने कोरोना संक्रमण की हर नई लहर को रोकने के लिए तेज़ी से क़दम उठाए हैं. चीन अगले साल फ़रवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक्स की मेज़बानी कर रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या चीन ज़ीरो-कोविड रणनीति बनाए रख पाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)