You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
शाहरुख़ ख़ान के बंगले और अनन्या पांडे के घर पहुंची एनसीबी
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम आज शाहरुख ख़ान के घर 'मन्नत' और अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पर तफ़्तीश के लिए पहुंची. अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं.
एनसीबी की एक टीम अनन्या पांडे के घर और दूसरी टीम शाहरुख़ ख़ान के घर पर पहुंची थी. फिलहाल, दोनों ही टीमें तफ़्तीश पूरी होने पर निकल गई हैं. एनसीबी ने आज अनन्या पांडे के पूछताछ के लिए भी बुलाया है.
हालांकि, एनसीबी के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि जांच के लिए लोगों को बुलाया जाता है लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि वो अपराधी हैं, उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जाता है.
क्रूज़ पर हुई एक कथित ड्रग्स पार्टी के मामले में ये तफ़्तीश की जा रही है. इस मामले में पहले ही शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को एनसीबी ने गिरफ़्तार किया हुआ है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)