You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन की विकास की रफ़्तार को अचानक 'ज़ोर का झटका' लगा
चीन की अर्थव्यवस्था जुलाई से सितंबर की तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 4.9% ही बढ़ी है. हालांकि, यह एक साल में सबसे धीमी रफ़्तार है और विश्लेषकों के अनुमान के उलट है.
यह पिछली तिमाही से बहुत कम है, तब वृद्धि 8% थी. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना काफ़ी मुश्किल हो सकता है. इसके लिए बिजली की कटौती, कोविड-19 के संक्रमण मामलों में फिर से वृद्धि और चीन के कई उद्योगों पर कड़ी नीतियां लागू करने को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है.
एक विशेषज्ञ ने कहा कि यह बदलाव बाक़ी साल के लिए विकास की रफ़्तार को कम कर सकते हैं और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए.
रिपोर्ट: केटी सिल्वर
प्रस्तुति: गुरप्रीत सैनी
एडिट: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)