You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत का इसराइल, यूएई और अमेरिका के साथ नया गठजोड़
भारत, इसराइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात को मध्य-पूर्व में एक नए सामरिक और राजनीतिक ध्रुव के रूप में देखा जा रहा है. कूटनीतिक हलकों में इन देशों के साथ आने को 'न्यू क्वॉड' या नया 'क्वॉडिलैटरल सिक्यॉरिटी डायलॉग' कहा जा रहा है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, इसराइल के दौरे पर हैं और इस बैठक में वह इसराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के साथ यरुशलम से शामिल हुए. इस दौरान एशिया और मध्य-पूर्व में अर्थव्यवस्था के विस्तार, राजनीतिक सहयोग, व्यापार और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
बैठक के बाद जयशंकर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया और उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में बैठक में जिन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा.
रिपोर्ट: सलमान रावी
आवाज़: प्रज्ञा सिंह
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)