शाहरुख़ ख़ान अपने बेटे आर्यन ख़ान से मिलने जेल पहुँचे

वीडियो कैप्शन, शाहरुख़ ख़ान अपने बेटे आर्यन ख़ान से मिलने जेल पहुंचे
प्रकाशित

बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान अपने बेटे आर्यन ख़ान से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुँचे. आर्यन ख़ान ड्रग्स से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं. आर्यन की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार शाहरुख़ ख़ान कैमरे के सामने नज़र आए.

हालांकि शाहरुख ने इस दौरान मीडिया से कोई बात नहीं की. आर्यन ख़ान को NCB ने 2 अक्टूबर को एक क्रूज़ शिप पर चल रही रेव पार्टी से हिरासत में लिया था.

आर्यन पर ड्रग्स का सेवन करने और उनके लेन-देन में शामिल होने के आरोप लगे हैं. आर्यन की ज़मानत याचिका कई बार ख़ारिज हो चुकी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)