भारत का कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगाने का दावा, WHO ने बधाई दी
प्रकाशित
भारत में कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में 21 अक्टूबर 2021 की तारीख को काफी अहम बताया जा रहा है. भारत सरकार की ओर से दावा किया गया है कि भारत में लग रही कोरोना वैक्सीन की डोज़ का आंकड़ा आज 100 करोड़ के पार पहुँच गया है.
इसका मतलब है कि भारत में कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ मिलाकर कुल 100 करोड़ से अधिक डोज़ लग चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर भारतवासियों को बधाई दी. उन्होंने इस मुकाम को वैक्सीन सेंचुरी नाम दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)