उत्तराखंड: भारी बारिश और बाढ़ से भीषण तबाही, कई मौतें

वीडियो कैप्शन, उत्तराखंड: भारी बारिश और बाढ़ से भीषण तबाही, कई मौतें
प्रकाशित

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के कारण कई घर ढह जाने से 42 और लोगों के मारे जाने की ख़बर है, इसके साथ ही बारिश से जुड़ी आपदाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है.

अधिकारियों ने बताया कि ख़राब मौसम के बीच नैनीताल से संपर्क बहाल कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डीआईजी नीलेश आनंद भरने ने बताया कि, "अकेले कुमाऊं क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 40 को पार कर गई है." अधिकारी ने बताया कि नैनीताल ज़िले में 28, अल्मोड़ा और चंपावत में छह-छह, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर ज़िले में एक-एक लोग मारे गए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)