You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कम से कम 16 मौत
ये वीडियो नैनीताल का है, जहां नैनी झील का पानी अब गलियों और सड़कों में घुस आया है. नैनीताल में भारी बारिश की वजह से कई मकानों में पानी घुस आया है.
गर्मियों के मौसम में जिस नैनी झील में लोग बोट का मज़ा लेते थे. अब उसका पानी लोगों की दिक़्क़तें बढ़ा रहा है.
बद्रीनाथ में अचानक बाढ़ के हालात बनने से ये गाड़ी फंस गई. सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इसमें सवार लोगों को बचाया.
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश से राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुए हैं. राज्य में भारी बारिश की वजह से उधम सिंह नगर में नानक सागर बांध के सभी गेट खोलने पड़े.
हल्द्वानी में एक मोटरसाइकिल सवार उस समय बाल-बाल बच गया जब लोगों ने शोर मचाकर उसे पुल पार करने से पहले ही लौटा दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)