भारत की इस मशीन को मिला है 10 लाख पाउंड का इनाम
प्रकाशित
भारत में एक ऐसी पोर्टेबल मशीन बनाई गई है, जो पराली को खाद में बदल सकती है, ताकि किसानों को पराली न जलानी पड़े और वायु प्रदूषण रोका जा सके. इस खोज को ब्रिटेन के अर्थशॉट पुरस्कार के पहले पांच विजेताओं में शामिल किया गया है. प्रिंस विलियम ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी और ये पुरस्कार उन्हें मिलता है, जो धरती को बचाने के लिए अनोखे उपाय ढूंढते हैं. पुरस्कार जीतनेवालों को दस लाख पाउंड मिलते हैं. देखिए लंदन में हुए इस ख़ास समारोह पर हमारी ये रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)