बांग्लादेश में हमलों के बाद हिंदू समुदाय का क्या हाल है?

प्रकाशित

कोमिल्ला ज़िले में एक पूजा मंडप में क़ुरान के कथित अपमान की अफ़वाह के बाद पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश के कई ज़िलों में मंदिरों और पूजा मंडपों पर हमले हुए हैं. लोगों के घर जलाए गए और प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. इस हिंसा में अब तक छ: लोगों की मौत की ख़बर है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. इन घटनाओं को लेकर केस तो दर्ज किए गए हैं, लेकिन हिंदू समुदाय में डर का माहौल है. बांग्लादेश के तमाम ज़िलों का हाल बता रही हैं बीबीसी संवाददाता शहनाज़ परवीन...

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)