गांजे से भरी कार ने पूजा में शामिल लोगों को कुचला

प्रकाशित

छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं को तेज़ रफ़्तार कार ने कुचल दिया. इस घटना में 1 शख़्स की मौत और 15 से अधिक लोग घायल हो गए.

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

इस घटना के बाद भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ा, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल कार में गांजा लदा था.

अभियुक्तों ने कुछ ही दूरी पर जा कर कार में आग लगा दी. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जाँच के आदेश दिए गए हैं.

वीडियोः आलोक प्रकाश पुतुल, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)