अफ़ग़ानिस्तान: कंधार की मस्जिद के अंदर बम धमाका

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में हुए बड़े बम धमाके में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. ये धमाका कंधार शहर की बीबी फ़ातिमा मस्जिद में हुआ. चश्मदीदों के मुताबिक़ यहां तीन सीरियल ब्लास्ट हुए. घायलों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर के मुताबिक़ दर्जनों लोग इस हमले में घायल हुए हैं.

धमाके से जुड़े कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दिख रहा है कि इस शिया मस्जिद को धमाके से ज़बर्दस्त नुक़सान हुआ है. जिस वक्त ये घटना हुई, मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ अदा की जा रही थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)