मोहन भागवत ने जनसंख्या असंतुलन पर दिया बयान

प्रकाशित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को विजयादशमी के मौक़े पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में शस्त्र पूजा की.

भागवत ने इस मौक़े पर संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और फिर स्वयंसेवकों को संबोधित किया.

भागवत ने भारत में धार्मिक जनसंख्या वृद्धि दर में अंतर को लेकर भी चिंता जताई और उन्होंने कहा कि यह देश की एकता और अखंडता के लिए ख़तरा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)